
धरमजयगढ़– एन एस यु आई के नगर अध्यक्ष कमर रज़ा चिन्टूने समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा है कि भीक्षुओं को केवल खाना पानी का दान करिए और एक भी रुपया भीख नही दीजिए क्यों कि अब मुम्बई में भी एक अनोखा आंदोलन शुरू किया गया है किसी भी प्रकार के भीक्षुओं को भीख न दें। वैसे देखा जाए तो समाज के लिए यह आंदोलन सही भी है क्यों कि यह बात सुनने और देखने में आ रही है कि सभी राज्यों मे कई गिरोह के लोग भीक्षुओं को हाईजैक कर उनकी परिस्थितियों का दुरुपयोग कर अपने जीविकोपार्जन का प्रमुख स्रोत बना चुके हैं और बना भी रहे हैं। यदि समाज के लोग भी मुम्बई के अभियान की तरह हर जगह जागरूक होकर शुरुवात करेंगे तो इससे यह होगा कि अंतरास्ट्रीय, राष्ट्रीय, व राजकीय स्तर पर भीक्षुओं की टोली चलाने वाले तमाम गुटों की आर्थिक रूप से कमर टूट जाएगी एवं छोटे बच्चों के अपहरण जैसी वारदातें भी अपने आप बन्द हो जाएंगी और गुनाहगारों की दुनिया से इस तरह के दलों का अंत हो सकेगा। वही बच्चे भी पैसे पाकर तरह तरह के नशे का गुलाम होकर अपने जीवन को खराब कर रहे है तो कई बच्चे गलत संगत में आकर आपराधिक कृत्य को अंजाम देने में भी नही चूक रहे हैं जिसे आये दिन देखा व सुना जा रहा है इस लिए हम समाज के लोग यह संकल्प ले कि किसी भी अपँग,निर्धन, व बच्चे भीक्षुओं को रुपये-पैसे न देकर उनको खाना-पानी व उनकी जरूरतमंद सामग्री पर सहायता करें और किसी भी खाने के बंद पैकेट को खोलकर ही दें ताकि वे इसे बेचने में सफल ना रहे। कई बच्चे खाने की सामग्री को तुरन्त बेच भी दे रहे हैं और उस पैसे का गलत दुरुपयोग भी कर रहें है। जिसमे पूरी तरह से रोक लगेगी और उनके भी भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी।
वहीं नगर अध्यक्ष कमर रज़ा चिन्टू ने बताया कि इस अभियान को एन एस यू आई के माध्यम से जिले के लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि समय पर सचेत होकर ऐसी वारदात को रोक सके